विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम 30 जून को आने की उम्मीद, 12,000 फ्लैटों की होगी पेशकश

डीडीए के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि योजना की विवरणिका (ब्रोशर) बनकर तैयार है और सभी अन्य रूपरेखा तय कर ली गई है.

Also Read in
डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम 30 जून को आने की उम्मीद, 12,000 फ्लैटों की होगी पेशकश
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की बहुप्रतीक्षित नई आवास योजना आगामी 30 जून से शुरू होने की प्रबल संभावना है. इस योजना में 12,000 फ्लैटों की पेशकश की जाएगी.

डीडीए के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि योजना की विवरणिका (ब्रोशर) बनकर तैयार है और सभी अन्य रूपरेखा तय कर ली गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम नई योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. अभी के हिसाब से देखें तो 30 जून को इसकी शुरुआत की प्रबल संभावना है.'

उन्होंने कहा कि विवरणिका के मुद्रण से लेकर साझेदार बैंकों से संपर्क कायम करने जैसी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं. अधिकारी ने बताया, 'हमें योजना सार्वजनिक करने से पहले सुनिश्चित करना है कि सब कुछ ठीक रहे. अभी चीजें ठीक लग रही हैं.' पहले यह योजना फरवरी में शुरू होनी थी, लेकिन बाद में डीडीए ने इसके लिए मध्य जून का लक्ष्य तय किया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, DDA Housing Scheme, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com