दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
चीन के एक नागरिक को फर्जी टिकट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ लिया गया. सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसे बुधवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे पकड़ लिया गया जब हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उसे टर्मिनल इमारत के भीतर संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा. व्यक्ति की पहचान चीनी नागरिक फी झू के रूप में हुई है. उसने सीआईएसएफ जवानों को बताया कि वह अपनी पत्नी को छोड़ने आया था जो कुनमिंग जा रही थी.
झू ने अधिकारियों को बताया कि उसे हवाईअड्डे के टर्मिनल में घुसने के लिए रद्द कराए गए टिकट का इस्तेमाल किया. उसे पुलिस को सौंपा गया. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया. उन्होंने कहा, ‘‘वैध टिकट के बिना हवाईअड्डे के टर्मिनल में प्रवेश करना विमानन नियमों के तहत गैरकानूनी है.’’
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chinese National Held, Indira Gandhi International Airport, Fake Ticket, Chinese National Fie Zhu