विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2018

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में नौंवी के छात्र की स्कूल में संदिग्ध मौत

स्कूल में कथित रूप से बेहोश पाया गया 16 साल का छात्र तुषार, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, परिजनों ने किया स्कूल का घेराव

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में नौंवी के छात्र की स्कूल में संदिग्ध मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके के सादतपुर के इंटर कॉलेज जीवन ज्योति स्कूल में 16 साल के इकलौते बच्चे तुषार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई.

सोलह साल का तुषार जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता था. वह गुरुवार को सुबह 8 बजे के करीब स्कूल के लिए घर से निकला था. उसके बाद परिवार को सूचना मिली कि तुषार स्कूल में बेहोश पड़ा हुआ है.

VIDEO : रेयान स्कूल मामले में एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट

तुषार को पास के मावी अस्पताल में ले जाया गया जहां से बच्चे को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में ले जाया गया. वहां पर डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना पर तुषार के परिजनों ने स्कूल का घेराव किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com