मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल ने अपने पिता (तस्वीर में) की कंपनी में निवेशकों के पांच करोड़ रुपये डाइवर्ट कर दिए थे...
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे नोएडा के 3,700 करोड़ के सोशल मीडिया ट्रेडिंग स्कैम के मास्टरमाइंड अनुभव मित्तल के पिता सुनील मित्तल को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने मिलकर शुक्रवार को ग़ाज़ियाबाद के नवयुग मार्किट से गिरफ्तार किया है, और उसके पास से एक फोर्ड एन्डेवर कार भी बरामद की गई है.
पुलिस के मुताबिक जब इस घोटाले का खुलासा होने वाला था, उसी दौरान अनुभव मित्तल ने अपने पिता की पिलखुवा स्थित कंपनी मित्तल इलेक्ट्रॉनिक्स में पांच करोड़ रुपये डाइवर्ट कर दिए, जो पूरा पैसा निवेशकों का था.
इस मामले में अनुभव मित्तल और उसकी कंपनी अब्लेज़ इन्फो सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के अफसरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. ये लोग हज़ारों लोगों से अलग-अलग योजनाओं में 5,750 रुपये से लेकर 57,500 रुपये तक का निवेश करवाते थे और फिर इंटरनेट लिंक भेजा करते थे. उनमें से एक लिंक क्लिक करने पर पांच रुपये मिलते थे, जिसके लिए कुछ लोगों के पास पैसे पहुंचे, लेकिन कई लोगों के पैसे आना बंद हो गए.
इस मामले में ईडी और पुलिस अब तक 650 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Noida Social Media Trading Scam, Noida Social Trading Scam Mastermind, Anubhav Mittal, Sunil Mittal, UP STF