- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
- फैजान ने कहा कि दीपके के लोगों ने उन पर हमला किया था, उनके खिलाफ सबूत भी हैं
- फैजान अंसारी ने कहा कि उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमले किए गए थे. उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ एक बार फिर से शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दिल्ली पुलिस को दी गई शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं. फैजान ने शिकायत की लिखित कॉपी दिखाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के DCP के पास CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अभिजीत दीपके पर उन पर हमला करवाने का आरोप लगाया. फैजान ने कहा कि उनके पास दीपके के खिलाफ सबूत भी है कि उनके लोगों ने ही उन पर पर हमला किया था.
दिल्ली पुलिस से दीपके को अरेस्ट करने की मांग
फैजान अंसारी ने कहा कि उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमले किए गए थे. इस मामले में पहले से ही 2 केस दर्ज हैं. वह चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस तुरंत दीपके को अरेस्ट करे. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पुलिस की तारीफ करते हए कहा कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके अपने फायदे के लिए सब कुछ कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: On filing a police complaint against CJP founder Abhijeet Dipke, a social media influencer, Faizan Ansari says, “Today, I have filed a written complaint against Abhijeet Dipke, the founder of the CJP party, with the Delhi DCP, because I have proof that his men… pic.twitter.com/Fol499Cmpi
— ANI (@ANI) August 4, 2026
फैजान अंसारी ने जून में भी दर्ज कराई थी शिकायत
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी जून महीने में भी सीजेपी फाउंडर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं. तब उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके का कनेक्शन उमर खालिद और 'पाकिस्तानी आतंकवादियों' से है.फैजान ने यह शिकायत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई थी.
लगाया था 'पाकिस्तानी आतंकवादियों' से कनेक्शन का आरोप
उन्होंने कहा था कि दीपके के उमर खालिद और 'पाकिस्तानी आतंकवादियों' से कनेक्शन को उजागर करने वाली तस्वीरें और पोस्ट उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे. अब एक बार फिर से उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. ये शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई गई है, जिसमें दीपके पर उनके साथ मारपीट करवाने के आरोप लगे हैं.
ये भी पढ़ें- CJP: 'अभिजीत दीपके के उमर खालिद और आतंकियों से रिश्ते', यूट्यूबर फैजान अंसारी ने कराई शिकायत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं