विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

NGT पहुंची दिल्‍ली सरकार, कहा- ऑड ईवन में महिलाओं और दोपहिया वाहनों को मिले छूट

दिल्‍ली सरकार सोमवार को एनजीटी में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी. इस याचिका में दिल्‍ली सरकार महिलाओं और दो पहिया वाहनों को दोबारा से ऑड-ईवन लागू करने की मांग करेगी.

NGT पहुंची दिल्‍ली सरकार, कहा- ऑड ईवन में महिलाओं और दोपहिया वाहनों को मिले छूट
दिल्‍ली सरकार सोमवार को एनजीटी में दाखिल करेगी पुनर्विचार याचिका (फाइल फोटो)
  • एनजीटी ने महिलाओं और दो पहिया वाहनों को नहीं दी थी छूट
  • दिल्‍ली सरकार सोमवार को एनजीटी में दाखिल करेगी पुनर्विचार याचिका.
  • मंगलवार से लौट सकता है ऑड-ईवन अगर दिल्‍ली सरकार के पक्ष में आता है फैसला
नई दिल्ली: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के शनिवार के फैसले के खिलाफ सोमवार को दिल्‍ली सरकार ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. इस याचिका में दिल्‍ली सरकार ने महिलाओं और दो पहिया वाहनों को छूट देने की मांग की है. शनिवार को एनजीटी ने ऑड-ईवन के दौरान महिलाओं और दो पहिया वाहनों को छूट देने से इनकार कर दिया था. 

केजरीवाल सरकार ने सोमवार से ऑड-ईवन लागू करने का फैसला लिया वापस, बताई ये वजह

अगर एनजीटी दिल्‍ली सरकार की पुनर्विचार याचिका स्‍वीकार करता है तो दिल्‍ली सरकार मंगलवार से ऑड-ईवन दोबारा से लागू कर सकती है. दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, ऑड-ईवन के दौरान दो पहिया वाहन पर रोक लगने से करीब 35 लाख यात्रियों का एक्स्ट्रा बोझ बढ़ जाता, जिसके लिए उनके पास कोई तंत्र मौजूद नहीं है. 

इससे पहले एनजीटी ने अपने आदेश में कहा था कि वीआईपी, दो पहिया वाहनों और महिलाओं को ऑड-ईवन के दौरान छूट नहीं दी जा सकती. इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी गाड़ियां जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को छूट दी गई थी.

VIDEO: एनजीटी की शर्तों के बाद दिल्‍ली सरकार ने वापस लिया ऑड ईवन का फैसला 

एनजीटी ने अपने फैसले में कहा था सरकार दिल्ली आने वाले सभी रास्तों के बार्डर पर जाम न लगें इसके लिए सभी प्राइवेट यातायात सर्विस देने वाले के साथ सरकार कोर्डिनेट कर सीएनजी बसें चला सकती हैं. डीटीसी ऑड-ईवन के दौरान सिर्फ सीएनजी बसों का प्रयोग करें और आने वाले हफ्ते में पानी का छिड़काव किया जाए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ode-Eve Scheem, Ode-Eve, Delhi Government, Revision Petition, NGT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com