(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- वाणिज्य मंत्रालय ने सोने के आयात पर बुधवार को पाबंदी लगा दी.
- पाबंदी का मकसद सोने के आयात पर अंकुश लगाना है.
- सोने के आयात से चालू खाते के घाटे पर सीधा प्रभाव पड़ता है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
वाणिज्य मंत्रालय ने चार और पांच सितारे वाले निर्यात घरानों द्वारा सोने के आयात पर बुधवार को पाबंदी लगा दी. अब इन निर्यात घरानों को मूल्यवान धातु केवल अपने उपयोग के लिये खरीदने की अनुमति होगी. एक अधिकारी के अनुसार विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा लगायी गयी पाबंदी का मकसद सोने के आयात पर अंकुश लगाना है. इस मूल्यवान धातु का आयात 2017-18 की पहली छमाही में दो गुना से अधिक बढ़कर 16.95 अरब डालर पर पहुंच गया.
महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘कोई भी नामित एजेंसी का प्रमाणपत्र चार स्टार और पांच स्टार का दर्जा प्राप्त निर्यात घरानों को जारी नहीं किया जाएगा.’
यह भी पढ़ें : अप्रैल-सितंबर में सोने का इंपोर्ट बढ़कर दोगुना हुआ, 16.96 अरब डॉलर हुआ
चार और पांच स्टार का दर्जा उन निर्यात घरानों को दिया गया है जिन्होंने चालू और पिछले दो साल में क्रमश: 50 करोड़ डालर और दो अरब डालर मूल्य से अधिक का निर्यात किया है.
VIDEO : DRI ने सोना तस्करी के बड़े रैकेट का किया पर्दाफ़ाश
इसमें कहा गया है कि मौजूदा नामित एजेंसी प्रमाणपत्र वाले चार और पांच स्टार निर्यात घरानों को सोने के आयात की अनुमति वास्तविक उपयोग शर्तों पर निर्भर है. उन्हें नामित एजेंसी प्रमाणपत्र की बची हुई अवधि के लिये केवल विनिर्माण और निर्यात के लिये सोने के आयात की अनुमति होगी. नामित एजेंसियां वो हैं जो सोने के आयात और उसे घरेलू इकाइयों को बेचने को अधिकृत हैं. सोने के आयात से चालू खाते के घाटे पर सीधा प्रभाव पड़ता है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)