विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

दिल्ली : राजीव चौक स्टेशन पर मेट्रो किराए में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

मेट्रो के किराए में अक्टूबर 2017 में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं. 

दिल्ली : राजीव चौक स्टेशन पर मेट्रो किराए में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • मेट्रो के किराए में अक्टूबर 2017 में बढ़ोतरी हुई थी.
  • बढ़ा किराया वापस लेने की मांग की.
  • युवाओं ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के भीतर विरोध प्रदर्शन किया.
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो के किराए में वृद्धि के विरोध में शनिवार को 50 से अधिक युवाओं ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. मेट्रो के किराए में अक्टूबर 2017 में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं. युवाओं का एक समूह मेट्रो में सवार होकर राजीव चौक स्टेशन पहुंचा और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ा किराया वापस लेने की मांग की.

VIDEO : मुंबई में जमीन के अंदर चलेगी मेट्रो रेल
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Metro Fare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com