उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गत बृहस्पतिवार को एक झगड़े के बाद एक व्यक्ति के शरीर में उसकी पत्नी ने कथित तौर पर आग लगा दी थी, जिसने रविवार रात दम तोड़ दिया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घटना पिछले बृहस्पतिवार को मुरादनगर शहर में हुई.
मूलचंद त्यागी और उसकी पत्नी में किसी मुद्दे पर बहस हो गई. गीता, जो त्यागी की दूसरी पत्नी है, ने उसके शरीर पर तेल छिड़का और आग लगा दी. मुरादनगर के थाना प्रभारी अमित कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि त्यागी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार रात उसकी मौत हो गई.
कुमार ने बताया कि उसके बेटे गौरव त्यागी ने अपनी सौतेली माँ के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया था. मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं