विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

दिल्ली पुलिस के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

हौजखास पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतीश शर्मा ने बताया, 'इस तरह की पहल के लिए हम इनका आभार व्यक्त करते हैं, यह बेहद सराहनीय पहल है.

दिल्ली पुलिस के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • लाइफलाइन लेबोरेटरी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया.
  • मुहिम की शुरुआत बुधवार को हौजखास पुलिस स्टेशन से की गई.
  • थाने में लगभग 200 पुलिसकर्मियों का फुल बॉडी चेक-अप किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिसकर्मियों को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को लाइफलाइन लेबोरेटरी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस मुहिम की शुरुआत बुधवार को हौजखास पुलिस स्टेशन से की गई. इसके अंतर्गत बुधवार को थाने में लगभग 200 पुलिसकर्मियों का फुल बॉडी चेक-अप (पूर्ण स्वास्थ्य की जांच) किया गया और उनके सामान्य और आधुनिक टेस्ट किए गए, जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर फास्टिंग, यूरिया, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जैसे परीक्षण शामिल थे.

हौजखास पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतीश शर्मा ने बताया, 'इस तरह की पहल के लिए हम इनका आभार व्यक्त करते हैं, यह बेहद सराहनीय पहल है.

यह भी पढ़ें  : दिल्ली की सेहत का ध्यान रखेगा 'आम आदमी क्लीनिक', CM बोले 1000 और बनेंगे

हम सभी दिन रात ड्यूटी करते हैं, समय का पता ही नहीं चलता और इस व्यस्तता के कारण हमको कभी-कभी कुछ परेशानियां भी होती है. अगर हम इसी तरह से अपने स्वास्थ की नियमित जांच कराते रहे तो भविष्य में आने वाली बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है.' 

VIDEO : मोहल्ला क्लीनिक पर आम आदमी पार्टी और एलजी के बीच टकरावर​


लाइफलाइन लेबोरेटरी की सह संस्थापक डॉक्टर आशा भटनागर ने कहा, 'समाज के नागरिक और संस्था होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी बनती है की पुलिस हमारी रक्षा करती है तो हम उसके स्वास्थ की सुरक्षा करें. इसी पहल के तहत बुधवार को यहां पर फ्री हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया और आगे भी हम पूरी दिल्ली के हर एक पुलिस स्टेशन में इस तरह के और भी कैंप आयोजित करेंगे.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com