विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2020

गाजियाबाद में अधिक मूल्य पर सैनिटाइजर और मास्क बेचने पर पांच दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द

कुछ दुकानदार सैनिटाइजर और मास्क पर अधिक कीमत वसूल रहे थे और बिल भी नहीं दे रहे थे.

गाजियाबाद में अधिक मूल्य पर सैनिटाइजर और मास्क बेचने पर पांच दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द
अधिक मूल्य पर सैनिटाइजर और मास्क बेचने पर दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए.
  • अधिक कीमत पर सैनिटाइजर और मास्क बेचे जाने पर दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द
  • ग्राहकों को बिल भी नहीं दे रहे थे दुकानदार
  • कोरोना वायरस के डर का उठा रहे थे फायदा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

कोरोना वायरस के डर के बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सैनिटाइजर और मास्क बेचने के आरोप में पांच दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए. अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में कारगर सैनिटाइजर और मास्क जैसी वस्तुओं की कालाबाजारी की शिकायत के बाद औषधि विभाग ने दवा की खुदरा और थोक बिक्री करने वाली दुकानों पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) के नेतृत्व में छापेमारी की गई.

Coronavirus से नहीं बचाते मास्‍क! हैंड सैनिटाइजर भी नहीं है इतना जरूरी, वायरस से जुड़ी 6 अफवाहें (Myths) और सच

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि एसीएम स्वयं दुकानों पर सैनिटाइजर और मास्क खरीदने गए और उन्होंने पाया कि कुछ दुकानदार इनकी अधिक कीमत वसूल रहे हैं और बिल भी नहीं दे रहे हैं.'' उन्होंने बताया कि ऐसी पांच दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि उन दवा दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो कोरोना वायरस से भयभीत और इसकी रोकथाम की कोशिश कर रहे लोगों को लूटते हुए पाए जाएंगे.

Video: देश में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 34 हुई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com