दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
अपनी गाड़ी चोरी होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर तंज कसते हुए कहा है कि 'जिस राज्य में सीएम की गाड़ी चोरी हो जाए वहां जनता अपने जान माल की सुरक्षा की क्या उम्मीद रखे?' केजरीवाल ने अपनी गाड़ी चोरी को कानून व्यवस्था से जोड़ते हुए एलजी से कहा कि 'मेरी गाड़ी चोरी हुई- ये छोटी बात है लेकिन दिल्ली सचिवालय के सामने से दिल्ली के मुख्यमंत्री की गाड़ी चोरी हो गई- ये दिल्ली की तेजी से बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की और इशारा करता है.'
आपको बता दें कि दिल्ली में दिल्ली पुलिस चुनी हुई दिल्ली सरकार के पास नहीं बल्कि उपराज्यपाल के ज़रिए केंद्र सरकार के अधीन होती है यानी दिल्ली पुलिस के मुखिया सीधे उपराज्यपाल होते हैं इसलिए दिल्ली पुलिस उन्हीं को रिपोर्ट भी करती है और उपराज्यपाल ही ट्रांसफर पोस्टिंग का फैसला करते हैं.
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल की नीले रंग की वैगनआर हुई चोरी, जानें यह कार क्यों रही है चर्चा में
इसलिए केजरीवाल ने एलजी को कहा कि 'दिल्ली की जनता अपने आप को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही है. गुरुवार की घटना के बाद जनता का विश्वास और भी हिल गया है.'
VIDEO: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की नीले रंग वाली वैगनआर कार चोरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं