विज्ञापन
This Article is From May 22, 2018

दिल्ली के जाम में फंसे शहरी विकास मंत्री, जानिए कैसे समय पर पहुंचे एयरपोर्ट

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद ट्रैफिक जाम में फंस गए. हालांकि लाखों दिल्ली वालों की तरह पुरी के लिए भी इस संकट से निजात दिलाने में मेट्रो रेल सहायक बनी.

दिल्ली के जाम में फंसे शहरी विकास मंत्री, जानिए कैसे समय पर पहुंचे एयरपोर्ट
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह फोटो ट्विटर पर शेयर की.
  • धौला कुआं के पास ट्रैफिक जाम में फंसे हरदीप पुरी
  • एयरपोर्ट पहुंचने के लिए लिया मेट्रो का सहारा
  • दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या आम है
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है. आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी खुद ट्रैफिक जाम में फंस गए. हालांकि लाखों दिल्ली वालों की तरह पुरी के लिए भी इस संकट से निजात दिलाने में मेट्रो रेल सहायक बनी.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में जाम से निजाज दिलाने के लिए अब गूगल करेगा मदद

पुरी मंगलवार को आईजीआई एयरपोर्ट के रास्ते पर थे तभी वह धौलाकुंआ के पास यातायात जाम में फंस गए. उन्होंने ट्वीट किया, 'भारी ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद मेरे पास फ्लाइट छोड़ने या मेट्रो की सवारी करने का ही विकल्प था, और मैंने दूसरे विकल्प को चुना.' 
 
मेट्रो में सफर करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पुरी ने एयरपोर्ट मेट्रो को सबसे साफ, सुरक्षित और यातायात का असरकारी माध्यम बताया. उन्होंने कहा, 'हमारे पास सही मायने में मेट्रो के रूप में विश्वस्तरीय पूंजी है.' 

VIDEO : दिल्ली में ट्रैफिक का बुरा हाल



गौरतलब है कि पुरी लगातार इस बात की वकालत करते रहे हैं कि दिल्ली में यातायात जाम की गंभीर होती समस्या का एकमात्र समाधान सार्वजनिक परिवहन है. दिल्ली सरकार द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों की खरीद नहीं करने का हवाला देते हुये वह दिल्ली मेट्रो को सार्वजनिक परिवहन का सबसे मुफीद माध्यम मानते हैं.


(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardeep Singh Puri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com