प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के बेगमपुर इलाके में चार साल की एक बच्ची से कथित बलात्कार के मामले में 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात हुई लेकिन सोमवार दोपहर को पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है और रात करीब नौ बजे उसने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसे धमकाते हुए किसी को घटना के बारे में ना बताने को कहा. बच्ची ने बाद में रोते हुए परिवार को घटना के बारे में बता दिया. बच्ची की मेडिकल जांच की गई और उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना को लेकर जांच जारी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बच्ची से रेप, Minor Raped, दिल्ली, Delhi, रोहिणी, Rohini, महिलाओं के खिलाफ अपराध, Crime Against Women