विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2020

कोरोना काल में दिल्ली पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट कर 350 लोगों की जान बचाई

कोरोना के इस दौर में एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाती नज़र आई, कानून व्यवस्था संभालती दिखी तो वहीं कोरोना पीड़ित लोगों की मदद भी की. अब तक दिल्ली पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट कर 350 लोगों की जान बचाई है. 

कोरोना काल में दिल्ली पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट कर 350 लोगों की जान बचाई
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कोरोना के इस दौर में एक तरफ जहां दिल्ली पुलिस लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाती नज़र आई, कानून व्यवस्था संभालती दिखी तो वहीं कोरोना पीड़ित लोगों की मदद भी की. अब तक दिल्ली पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा डोनेट कर 350 लोगों की जान बचाई है. 

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंह के मुताबिक इस दौर में ड्यूटी के दौरान 6937 पुलिस अफसर और जवान खुद कोरोना संक्रमित हो गए, जिसमें से 822 लोगों का अभी इलाज़ चल रहा है, जबकि 26 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है. 

यह भी पढ़ें: मध्‍य प्रदेश: सारी कोशिशें बेकार, कोरोना के खिलाफ जंग हारे 'वॉरियर' डॉक्‍टर शुभम उपाध्‍याय

इसके बाद भी पुलिसकर्मियों का मनोबल कम नहीं हुआ है. 323 पुलिसकर्मियों ने अपना प्लाज्मा अपने 82 साथियों, अपने परिवारों के 107 लोगों और 134 ऐसे लोगों को डोनेट किया जिन्हें वो जानते नहीं थे. ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने अपना प्लाज़्मा कई कई बार डोनेट किया. कापसहेड़ा थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार ने अपना प्लाज़्मा 5 बार डोनेट किया.

कोरोना के आंकड़ों को लेकर पारदर्शिता नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com