PICS : दिल्ली में बीती रात हल्की बारिश, प्रदूषण में भी हल्की कमी आई
नई दिल्ली:
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट आई है. कल रात में हुई बारिश की वजह से ठंड भी थोड़ी बढ़ी है. पिछले कुछ दिनों से हवा रुकने की वजह से दिल्ली में प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्तर तक पहुंच गया था जिसके बाद ऊंची इमारतों से कई जगह पानी की बौछारें छोड़ी गईं ताकि प्रदूषण का स्तर कम हो सके. सुबह कुहासा छाया रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर है. भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी.' अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 1.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है जिससे मैदानी इलाकों में और ठंड होने की संभावना है.
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर सख्ती बरतते आ रहे एनजीटी ने कल कहा कि दिल्ली में प्रदूषण अपेक्षाकृत कम हुआ है. 
एनजीटी ने कहा कि CPCB और DPCC के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण काफ़ी कम हुआ है और इसलिए निर्माण कार्य से रोक हटाई जाती है.
एनजीटी ने उद्योगों, कूड़ा जलाने और पराली जलाने को लेकर रोक जारी रखी है. साथ ही कहा है कि ऊंचाई से पानी के छिड़काव से प्रदूषण में काफ़ी कमी आती है.

पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई है जिससे मैदानी इलाकों में और ठंड होने की संभावना है.


एनजीटी ने कहा कि CPCB और DPCC के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण काफ़ी कम हुआ है और इसलिए निर्माण कार्य से रोक हटाई जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Rains, Delhi Smog