विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2018

'सांझी' कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दिखाई देश भर की साझा संस्कृति

सरदार पटेल विद्यालय में हुआ दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं का समागम

'सांझी' कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने दिखाई देश भर की साझा संस्कृति
सांझी कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों में अनेक प्रतिभाएं दिखाई दीं.
नई दिल्ली: सरदार पटेल विद्यालय में शुक्रवार को "सांझी" नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह महज इसी स्कूल के छात्रों के लिए नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों के छात्रों का मानो समागम था. बच्चों में देश के अलग-अलग कोनों की सांस्कृतिक समझ पैदा करने के लिहाज से यह आयोजन हुआ. इसमें 23 स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

'सांझी' कार्यक्रम के तहत तीन तरह की चीजों का समावेश था. मसलन तीन कैटेगरी थीं आर्ट, स्टोरी टेलिंग और म्यूजिक जिसमें बच्चों ने हिस्सा लिया.

स्कूल के कैंपस में ही अलग-अलग तीन जगहों पर एक साथ ही यह कार्यक्रम हुआ. कहीं आर्ट, कहीं स्टोरी टेलिंग तो कहीं म्यूजिक. असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कश्मीर, बिहार.. इतना ही नहीं देश की तमाम जगहों की खासियत को बच्चों ने अभिनय के जरिए दिखाया.

स्टोरी टेलिंग  8-10 साल के बच्चों के लिए ही था. बाकी दोनों कैटेगरी में 11 से 18 साल के बीच के बच्चों ने समां बांधा. यहां कोई प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनेकता में एकता का भारत देश दिखा.

सरदार पटेल विद्यालय की इंग्लिश की टीचर अनुमिता भाटिया ने बताया कि यह चौथा साल है जब 'सांझी' का आयोजन हुआ. शुरुआत में महज 10-11 स्कूल होते थे. पर हर साल इसमें स्कूलों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है. स्प्रिंग्डल्स, साधु वासवानी, ITL, ahlcon, वसंत वैली, bluebells जैसे स्कूलों के बच्चों ने आर्ट, म्यूजिक और story telling के ज़रिए सीखने और सिखाने का काम किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com