(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- DMRC ने मोती बाग मेट्रो स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया है.
- अमूर्त कलाकृतियों को लगाया जा रहा है.
- यह कलाकृतियां हरियाली व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो ने आगामी पिंक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) पर मोती बाग मेट्रो स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया है. इसके तहत स्टेशन के प्रवेश द्वार पर परंपरागत भारतीय कलाकृतियां बनाने का काम किया जा रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि मेट्रो स्टेशन के रिंग रोड व बगल के फ्लाईओवर वाले प्रवेश द्वार की तरफ अमूर्त कलाकृतियों को लगाया जा रहा है. यह कलाकृतियां हरियाली व पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देती हैं. डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, 'कलाकारों के एक विशेष दल को इस कार्य को करने के लिए तैयार किया गया है.'
इसमें स्टेशन के खंभों को कलाकृतियों से सजाया जा रहा हैं, जो रात के समय बेहतरीन दिखाई देंगे व चमकेंगे. इस सजावट कार्य को एक हफ्ते में समाप्त किया जाना है. आसपास के स्कूलों के बच्चे भी कई मेट्रो गलियारों को सजाने में योगदान दे रहे हैं. इन सजावटों का विषय शिक्षा, चरित्र निर्माण, जीवन व प्रकृति से प्रेम व दूसरे भारतीय आदर्श हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो के महिला कूपे में चढ़ने पर 9000 से अधिक पुरुषों का कटा चालान!
इस तरह की सजावट हाल में शुरू किए गए मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डेन-कालिंदी कुंज खंड) पर की गई है, जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति व विरासत को दिखाया गया है.
VIDEO: मजेंटा लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)