फाइल फोटो
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह उमस भरी रही वहीं शाम तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था. हवा में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा. सफदरजंग वेधशाला में रात भर 45.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम वेधशाला में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी. लोधी रोड, रिज और आया नगर क्षेत्रों में क्रमश: 38 मिमी, 2.6 मिमी और 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ से तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Weather Report : उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, बिहार-झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में आज बारिश का अनुमान
वहीं कल, अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक था, और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.केरल में भारी बारिश के बाद बाढ़ से तबाही, अब तक 29 लोगों की मौत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi May Face Rain Today