विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

बक्सर के डीएम ने दिल्ली में किया सुसाइड, गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक से बरामद हुई लाश

सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपने फोन से एक मैसेज किसी को भेजा है जिसमें लिखा है कि 'पश्चिमी दिल्ली स्थित जनकपुरी में होटल पिकाडिल्ली के दसवें तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं.

बक्सर के डीएम ने दिल्ली में किया सुसाइड, गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक से बरामद हुई लाश
2012 बैच के आईएएस अधिकारी थे मुकेश पांडेय (फाइल फोटो)
गाजियाबाद: बिहार के बक्सर जिले के नवपदस्थापित डीएम मुकेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को दिल्ली में आत्महत्या कर ली. उन्होंने किन कारणों से आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया यह पता नहीं चल सका है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपने फोन से एक मैसेज किसी को भेजा है जिसमें लिखा है कि 'पश्चिमी दिल्ली स्थित जनकपुरी में होटल पिकाडिल्ली के दसवें तल्ले से छलांग लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं. मैसेज में लिखा है कि मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है. मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है. मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें.' हालांकि वहां पुलिस के पहुंचने के बाद डीएम नहीं मिले. लेकिन उनके शव को गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक से बरामद किए जाने की सूचना है.

बता दें कि 2012 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश पांडेय को 31 जुलाई को बक्सर का डीएम बनाया गया था. बतौर जिलाधिकारी यह उनकी पहली पदस्थापना थी. इसके पहले वे बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में एसडीएम व कटिहार में डीडीसी के पद पर सेवा दे चुके थे.

मुकेश मूलतः छपरा के रहने वाले थे. 2012 में ऑल इंडिया में 14वीं रैंक लाने वाले मुकेश पांडेय तेज तर्रार, बेदाग और कड़क अफसर थे. उन्हें वर्ष 2015 में संयुक्त सचिव रैंक में प्रमोशन मिला था.

VIDEO: साथी महिला अधिकारी को बचाने की कोशिश में युवा प्रशिक्षु आईएएस ने गंवाई जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com