नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो पहली बार मजेंटा लाइन पर कालकाजी-बॉटनिकल गार्डन सेक्शन के स्टैंडर्ड गेज ट्रैक पर बड़े आकार के डिब्बों का परिचालन करेगी. इस खंड का शुभारंभ 25 दिसंबर को होने वाला है. डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क के फेज- III के तहत सभी कोच ‘ब्रॉड साइज’ के होंगे. डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘नई मेजेंटा लाइन पर 3.2 मीटर की चौड़ाई वाले कोच का परिचालन होगा. इससे स्टैंडर्ड गेज पर चलने वाले डिब्बों की क्षमता की तुलना में 30-40 ज्यादा यात्री सवार हो पाएंगे.’’
फिलहाल, मौजूदा स्टैंडर्ड गेज कॉरिडोर - वायलेट लाइन (कश्मीरी गेट-एस्कार्ट मुजेसर) और ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर-मुंडका) पर 2.9 मीटर चौड़ाई वाली गाड़ी का परिचालन होता है. उन्होंने बताया, ‘‘इस तरह यह नयी मेजेंटा लाइन पहला स्टैंडर्ड गेज आधारित कॉरिडोर होगा जहां बड़े आकार के कोच का परिचालन होगा.’’
येलो लाइन (समयपुर बादली - हुडा सिटी सेंटर) और ब्लू लाइन (द्वारका - नोएडा/वैशाली ) ब्रॉड गेज लाइनों में हैं जिस पर बड़े आकार वाले डिब्बों का परिचालन होता है. मजेंटा लाइन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस लाइन पर कई और चीजों की पहली बार शुरुआत होने जा रही है.
नई लाइन में सभी नौ स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) होंगे. इसके साथ अत्याधुनिक संकेतक प्रणाली भी होगी जिससे दिल्ली मेट्रो ट्रेनों के फेरे को बढ़ा सकेगी. कालकाजी मंदिर स्टेशन दिल्ली में और बॉटनिकल गार्डन स्टेशन नोएडा में है. अधिकारी ने कहा, ‘‘ब्रॉड गेज लाइन का आकार पांच फुट छह इंच (1676 एमएम) है और स्टैंडर्ड गेज लाइन का आकार 4 फुट 8.5 इंच (1435 एमएम) है. ये बड़े आकार के डिब्बे नये स्टैंडर्ड लाइन पर सुगमता से चल सकेंगे.’’
VIDEO: दिल्ली मेट्रो की नई सौगात, मजेंटा लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं