दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हंगामे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की
- मुख्यमंंत्री के घर पहुंचे थे बीजेपी नेता
- केजरीवाल के घर पर चल रहा है धरना
- दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दी खुले में बहस की चुनौती
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली में सीलिंग को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान अब सड़क पर घमासान शुरू हो गया है. एक ओर जहां इस मुद्दों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर आम आदमी पार्टी का धरना शुरू हुआ तो बीजेपी विधायक वीरेंद्र गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ केजरीवाल के घर पहुंच गए जहां पर हंगामाश शुरू हो गया. बीच-बचाव के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार कल या परसों तक सीलिंग को रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगी. वहीं जब केजरीवाल पूछा गया कि उनके विधायकों ने बीजेपी नेताओं के साथ धक्का-मुक्की की है तो उनका जवाब था कि अगर किसी ने भी बदतमीजी की है तो मैं उसे पार्टी से बाहर निकाल दूंगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'सीलिंग से छोटे व्यापारी परेशान हैं सीलिंग का समाधान LG-केंद्र के पास है. बीजेपी नेता अकेले चर्चा चाहते थे. हम सबसे सामने चर्चा चाहते थे. बातचीत में ज़िम्मेदारी तय होनी थी. एलजी नहीं चाहते कि सीलिंग रुके. सीलिंग पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. सीलिंग पर व्यापारियों से भी बात करेंगे. 351 सड़कों पर सीलिंग नहीं हो रही है'.
केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में सीलिंग हो रही है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. उन्होंने एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि लोकतंत्र है बीजेपी को इस मुद्दे पर खुले में चर्चा करनी चाहिए.
वीडियो : सीलिंग के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी आमने-सामने
उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी उपराज्यपाल से नाराज हैं क्योंकि वो सीलिंग को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि मनोज तिवारी सीलिंग पर बात करने आए थे लेकिन वह यहां आए तो कोई और बात करने लगे और सड़कों- अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर बात करने लगे.
बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच 'फुटबॉल' बना दिल्ली में सीलिंग का मुद्दा
केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में सीलिंग हो रही है लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. उन्होंने एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि लोकतंत्र है बीजेपी को इस मुद्दे पर खुले में चर्चा करनी चाहिए.
वीडियो : सीलिंग के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी आमने-सामने
उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी उपराज्यपाल से नाराज हैं क्योंकि वो सीलिंग को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि मनोज तिवारी सीलिंग पर बात करने आए थे लेकिन वह यहां आए तो कोई और बात करने लगे और सड़कों- अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर बात करने लगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं