दोनों आप विधायकों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है
- अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरावल को झटका
- दोनों की जमानत अर्जी खारिज
- मुख्य सचिव के साथ मारपीट का मामला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल की जमानत याचिका दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दी है. वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार वीके जैन ने सरकारी गवाह बनते हुए कोर्ट में गवाही दी है कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट उनके सामने हुई थी. अदालत ने इस मामले में गिरफ़्तार आप विधायकों अमानतुल्लाह ख़ान और प्रकाश जारवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था.
मध्य प्रदेश : IAS एसोसिएशन ने दिल्ली के केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमले की मेडिकल रिपोर्ट में चोट की बात
कोर्ट में अभियोजन पक्ष के वकील ने बहस के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सलाहकार वीके जैन सरकारी गवाह बन गए हैं और उनका कोर्ट और पुलिस के सामने बयान दर्ज हो गया है, जिसमें उन्होंने खुद कहा है, 'मैं मीटिंग के बीच में वॉशरूम गया और जब वापस लौट तो देखा कि एमएलए अमानतुल्लाह खान और प्रकाश ज़रवाल ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के घेरा हुआ है और वो उनके साथ मारपीट कर रहे हैं. उनका चश्मा भी नीचे गिर गया.'
वीडियो : दिल्ली सरकार के खिलाफ मौन प्रदर्शन
हालांकि आम आदमी पार्टी ने कहा कि वीके जैन ने पुलिस के सामने कुछ और बयान दिया था, अब दूसरा बयान दबाव देकर दिलवाया गया है. वीके जैन के मुताबिक मीटिंग किसलिए बुलाई गई ये उन्हें भी नहीं पता था, लेकिन उन्होंने ही मुख्य सचिव को फोन कर मीटिंग में आने के लिए कहा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं