विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

राज्यसभा चुनाव पर पार्टी में खींचतान,सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया शनिवार से छुट्टी पर

दिल्ली सरकार से जुड़़े सूत्रों की मानें तो 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री  शनिवार से दिल्ली से बाहर छुट्टी पर जा रहे हैं. 2 जनवरी को छुट्टी से लौटने की संभावना है'

राज्यसभा चुनाव पर पार्टी में खींचतान,सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया शनिवार से छुट्टी पर
फाइल फोटो
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से कौन तीन लोग राज्य सभा जाएंगे, इस पर पार्टी से लेकर मीडिया में चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन जिस शख्स को ये सब तय करना है वो फिलहाल छुट्टी पर जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल शनिवार से दिल्ली से बाहर छुट्टी पर जा रहे हैं. साथ में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी छुट्टी पर रहेंगे. दिल्ली सरकार सूत्रों के मुताबिक 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री  शनिवार से दिल्ली से बाहर छुट्टी पर जा रहे हैं. 2 जनवरी को छुट्टी से लौटने की संभावना है'

राज्यसभा पर फंस गई 'आप'? पार्टी कुमार विश्‍वास को उम्‍मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी से कौन तीन लोग राज्य सभा जाएंगे ये अभी तय नही हो पाया है. फिलहाल पार्टी सूत्र सिर्फ़ इतना बता रहे हैं कि कुमार विश्वास को पार्टी राज्यसभा भेजने के पक्ष में नहीं है. लेकिन कौन-कौन जाएगा इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है. 5 जनवरी को राज्य सभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है जबकि 16 जनवरी को वोट डाले जाएंगे.

वीडियो : आम आदमी पार्टी में घमासान
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com