विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

'गैस चेंबर' बनी दिल्ली में आज नहीं खुलेंगे पांचवीं कक्षा तक के स्कूल

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सभी स्कूलों को मॉर्निंग एसेंबली बंद करने को कहा है और आउटडोर एक्टिविटी भी बंद करने के निर्देश दिए हैं.

'गैस चेंबर' बनी दिल्ली में आज नहीं खुलेंगे पांचवीं कक्षा तक के स्कूल
दिल्ली के प्राइमरी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे
  • दिल्ली के सभी स्कूलों में मॉर्गिंग एसेंबली बंद करने के निर्देश
  • लोगों से मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर नहीं जाने की अपील
  • गाजियाबाद के 5वीं तक के स्कूल भी 08 और 09 नवंबर को बंद रहेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी प्राइमरी स्कूलों (कक्षा पांच तक) को बुधवार को बंद रखने का फैसला किया है. दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में मॉर्निंग एसेंबली बंद करने को कहा गया है और आउटडोर एक्टिविटी भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर न जाएं. 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से स्कूलों को कुछ दिन तक बंद रखने पर विचार करने को कहा था. इसके बाद सिसोदिया ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी. दिल्ली के अलावा गाजियाबाद के पांचवीं तक के सभी स्कूल कल और परसों बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें : ख़राब हवा मगर बिजनेस चोखा- तीन सौ से लेकर सवा लाख तक के हैं एयर प्यूरिफ़ायर

पर्यावरण विभाग को रिपोर्ट देने को कहा
सिसोदिया ने पर्यावरण विभाग को आज शाम तक शहर के प्रदूषण स्तर पर एक रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद स्कूलों को बंद करने और हफ्ते के अलग अलग दिनों में सम-विषम नंबर के हिसाब से गाड़ियां चलाने की योजना के विषयों पर अंतिम निर्णय लेगी. 

यह भी पढ़ें : जहरीली हवा का साइड इफेक्ट : दिल्ली में चार गुना बढ़ा पार्किंग शुल्क, अॉड-ईवन पर भी विचार

सीएम केजरीवार ने स्कूलों को बंद करने को कहा था
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया था, 'दिल्ली गैस चैंबर बन गई है. हर साल इस अवधि में ऐसा ही होता है. हमें पड़ोसी राज्यों में फसलों की पराली जलाने के मुद्दे का समाधान निकालना होगा.' उन्होंने ट्विटर पर बताया, 'प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए, मैंने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से स्कूलों को कुछ दिन तक बंद रखने पर विचार करने का आग्रह किया है.' सिसोदिया के मुताबिक केजरीवाल ने इन चिंताजनक हालात पर बातचीत करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन से भी मिलने का समय मांगा है.

VIDEO : प्रदूषण और नमी से दिल्ली-एनसीआर में कोहरा


दिल्ली में आज सुबह हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर थी और पूरे शहर में धुंध की चादर छाई हुई थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने आज सुबह 10 बजे तक वायु गुणवत्ता की स्थिति 'बेहद गंभीर' दर्ज की है. इसका अभिप्राय है कि प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली की जहरीली हवा से खुद को बचाना है तो खाएं ये चीजें

स्कूलों में बंद रहेंगे आउटडोर गेम्स
भारतीय चिकिस्ता संघ (आईएमए) ने भी बच्चों की सेहत पर वायु प्रदूषण के खतरनाक प्रभावों को देखते हुए दिल्ली सरकार से अपील की है कि स्कूलों में आउटडोर खेलों और ऐसी अन्य गतिविधियों को बंद करवाया जाए. नमी और प्रदूषणकारी तत्वों के मेल से कल शाम से शहर पर धुंध की मोटी परत छाने लगी और वायु गुणवत्ता और दृश्यता में तेजी से गिरावट शुरू हो गई. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com