विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

दिल्ली में एक व्यक्ति ने रेलवे लाइन पर आत्मदाह कर लिया

उत्तर पश्चिम दिल्ली के रानी बाग में शकूरबस्ती रेलवे लाइन पर खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी

दिल्ली में एक व्यक्ति ने रेलवे लाइन पर आत्मदाह कर लिया
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: एक अज्ञात व्यक्ति ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रानी बाग में खुद को कथित तौर पर आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को शकूरबस्ती रेलवे लाइन पर हुई. पुलिस के अनुसार, व्यक्ति रेलवे लाइन पर पहुंचा और खुद पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

VIDEO : छात्रा ने की खुदकुशी

पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से एक कृपाण मिली है.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com