विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2017

दिल्ली में मंगलवार की सुबह छाई बदली, देरी से चल रही हैं 27 रेलगाड़ियां, 15 ट्रेन रद्द

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में मंगलवार की सुबह छाई बदली,  देरी से चल रही हैं 27 रेलगाड़ियां, 15 ट्रेन रद्द
प्रतीकात्मक इमेज
  • दिल्ली में मंगलवार की सुबह छाई बदली
  • देरी से चल रही हैं 27 रेलगाड़ियां
  • अदृश्यता के कारण 15 ट्रेन भी रद्द हो गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह बदली छाई रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 15 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं जबकि 27 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह मध्यम कोहरे के साथ आसमान में आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी."

यह भी पढ़ें: जारी है कोहरे का सितम, देरी से चल रही हैं 15 रेलगाड़ियां, 8 ट्रेन रद्द

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 91 फीसदी और दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई.

VIDEO: कोहरे ने रोकी ट्रेन और विमानों की रफ्तार
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com