पुलकित जनकपुरी में पास के एक स्कूल में पढ़ता था
नई दिल्ली:
जनकपुरी के भीड़भाड़ वाले डिस्ट्रिक्ट सेंटर में रविवार की शाम एक छात्र ने 8वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. सागरपुर इलाके का रहने वाला मृतक 10वीं कक्षा का छात्र था. आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके का निवासी पुलकित (17-18) शाम लगभग 4.30 बजे जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर गया हुआ था, वहां से उसने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.
पुलिस को किसी स्थानीय व्यक्ति ने शाम लगभग 5.20 बजे युवक के आत्महत्या करने की जानकारी फोन पर दी. बाद में उसकी पहचान पुलकित के रूप में हुई, जिसने डिस्ट्रिक्ट सेंटर में विश्व सदन इमारत की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी.
कुमार ने कहा कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलकित जनकपुरी में पास के एक स्कूल में पढ़ता था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vishwa Sadan Building, विश्व सदन इमारत, Janakpuri District Centre, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, Committed Suicide, आत्महत्या, Sagarpur Area, पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके, 10वीं कक्षा का छात्र, पुलिस उपायुक्त विजय कुमार