विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

कोहरे का सितम जारी, 10 रेलगाड़ियां रद्द, 17 ट्रेन लेट

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया.

कोहरे का सितम जारी, 10 रेलगाड़ियां रद्द, 17 ट्रेन लेट
प्रतीकात्मक इमेज
  • कोहरे की वजह से 10 रेलगाड़ियां रद्द
  • 17 ट्रेन लेट लेट भी हो गई
  • दिल्ली में रात को हल्की बारिश की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बादल छाए रहे. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा. शाम या रात को हल्की बारिश की संभावना है."

यह भी पढ़ें: बिहार में कोहरे ने ली दो लोगों की जान, ट्रक और टैंकर में भीषण टक्कर

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई. उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 10 रेलगाड़ियां रद्द की गई, जबकि 17 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं. वहीं, दो रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है.

VIDEO: कोहरे ने रोकी ट्रेन और विमानों की रफ्तार
रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com