विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2018

कोलकाता: बेटी और नातिन को लेकर छत से कूदी बुजुर्ग महिला

पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी से काफी परेशान था परिवार. पुलिस हर कोण से कर रही है मामले की जांच.

कोलकाता: बेटी और नातिन को लेकर छत से कूदी बुजुर्ग महिला
प्रतीकात्मक चित्र
कोलकाता: कोलकाता में बुधवार शाम में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, एक बुजुर्ग महिला अपनी बेटी और नातिन को साथ लेकर छत से कूद गई. घटना में जहां बुजुर्ग महिला की मौत हो गई . वहीं उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि दो साल की बच्ची को इस घटना में कोई चोट नहीं आई है. बुजुर्ग महिला की बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. यह पूरी घटना कोलकाता के बटाला इलाके की है. घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: चलती ट्रेन के आगे कूद गया बुजुर्ग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला की पहचान 62 वर्षीय सोहिनी तपाड़िया के रूप में की गई है. जबकि उनकी बेटी की पहचान इंदिरा मोहाटा के रूप में की गई है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बुजुर्ग महिला का परिवार बीते कुछ समय से वित्तीय संकट से जूझ रहा था. इसी आर्थिक तंगी की वजह से उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने फिलहाल बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

VIDEO: बुजुर्ग की भूख से मौत.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी यह साफ नहीं है कि यह मामला सुसाइड का है या फिर आत्महत्या का. अधिकारी ने बताया कि हम इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं. ताकि हम इस घटना के पीछे की वजहों को जान सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com