विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2018

उत्तर प्रदेश : मस्जिद के पास मिला युवक का खून से सना शव, इलाके में पुलिस बल तैनात

परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का शक जताया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उत्तर प्रदेश : मस्जिद के पास मिला युवक का खून से सना शव, इलाके में पुलिस बल तैनात
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
  • मृतक के परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हाथरस: उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में एक मस्जिद के पास संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का शक जताया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी स्थित मस्जिद के बाहर खून से लथपथ युवक अमित गौतम का शव पड़ा मिला. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी. मौके पर एसपी समेत पुलिस बल पहुंचा और पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

यह भी पढ़ें : यूपी के हाथरस जिले में 11वीं की छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, गांव के पास फेंककर फरार हुए आरोपी

मृतक के परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं. इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात में युवक को कुछ लोग अपने साथ ले गए और हत्या कर दी. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया है.  एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

VIDEO : वीडियो में अपनी हत्या की आशंका जताने वाली लड़की नहीं बचा पाई खुद को

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com