विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

उत्तर प्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला इंजीनियर का शव

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है. टावर के अन्य कर्मचारियों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है.'

उत्तर प्रदेश : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला इंजीनियर का शव
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • बांदा जिला मुख्यालय में संचालित रिलायंस टेलीफोन टॉवर में कार्यरत था युवक.
  • संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला शव.
  • अभी मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय में संचालित रिलायंस टेलीफोन टॉवर में कार्यरत इंजीनियर का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है. शहर कोतवाल डी.पी. तिवारी ने बताया, 'झांसी जिले की नई बस्ती निवासी प्रेम वर्मा (43) यहां रिलायंस टेलीफोन टॉवर में सिंक्रोनाइजेशन इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, उसका शव डीएम कालोनी के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है.' 

यह भी पढ़ें : ऑनर किलिंग : प्रेम संबंध से नाराज पिता ने दो हजार रुपये देकर बेटी की हत्या कराई

उन्होंने बताया, 'शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अभी मौत की असली वजह का खुलासा नहीं हुआ है. टावर के अन्य कर्मचारियों से उसके बारे में पूछताछ की जा रही है.'

VIDEO : राजस्‍थान के राजसमंद में बेरहमी से मर्डर कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com