(प्रतीकात्मक तस्वीर)
गोरखपुर:
उपचुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को चेकिंग अभियान में जुटी स्टेटिक टीम ने एक वाहन से 46 लाख रुपये बरामद किए हैं. कर्मचारियों द्वारा बरामद रकम के कागजात नहीं दिखा पाने के चलते मजिस्ट्रेट ने बरामद पैसों को आयकर विभाग के हवाले कर लिया है. आयकर टीम जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को स्टेटिक टीम पुलिस के साथ कोतवाली थाना के विजय चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान टीम ने एक कैशवैन को रोका, जिसमें से 46 लाख की नगदी बरामद हुई.
यह भी पढ़ें : केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई के हाथ लगे उनसे जुड़े करोड़ों की संपत्ति के कागजात
टीम ने वैन कर्मियों से रकम के बारे में पूछताछ की, जिसमें वह 16 लाख रुपये की रकम के कागजात नहीं दिखा पाए. इस पर टीम ने कर्मचारियों समेत बरामद रकम को आयकर विभाग के हवाले कर दिया.
VIDEO : सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, तीन संपत्तियों के कागजात बरामद
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं