विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को वश में करने के लिए जलती चिता से निकाली खोपड़ी, तांत्रिक के कहने पर की घिनौनी करतूत

हापुड़ में एकतरफा प्यार में पागल शख्स ने प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के कहने पर श्मशान में जलती चिता से छात्र की खोपड़ी निकाल ली.

गर्लफ्रेंड को वश में करने के लिए जलती चिता से निकाली खोपड़ी, तांत्रिक के कहने पर की घिनौनी करतूत

इश्क की सनक जब अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की कालिख में डूब जाए, तो इंसानियत की रूह कांप उठती है. उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसी ही दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी मोहब्बत को पाने के लिए मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. एक तांत्रिक के कहने पर, इस सिरफिरे ने श्मशान की दहकती चिता से एक युवक की खोपड़ी का हिस्सा निकाल लिया. यह घिनौनी साजिश तब बेनकाब हुई जब सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए. पुलिस की तफ्तीश ने जब पर्दा हटाया, तो सामने आया 'वश में करने' के तांत्रिक अनुष्ठान का वो खौफनाक सच, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

जलती चिता से निकाली खोपड़ी

मामला हापुड़ देहात थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवक के अंतिम संस्कार के दौरान चिता से मानव खोपड़ी का हिस्सा निकाल लिया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, सोटावाली निवासी 16 वर्षीय छात्र शुभांशु की लंबी बीमारी के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी, जिसका रविवार को लोधपुर गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया था.

सीसीटीवी से खुला राज

परिजनों ने बाद में चिता पर दोबारा जाकर देखा तो खोपड़ी का एक हिस्सा गायब था. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीन लोगों को मोपेड से जाते हुए देखा गया. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि वह एकतरफा प्रेम में था और तंत्र-मंत्र के जरिए महिला व उसके परिवार को प्रभावित करना चाहता था.

पुलिस के अनुसार, एक तांत्रिक अवधेश शर्मा से भी पूछताछ की जा रही है. उसके पास से कई लोगों की तस्वीरें बरामद हुई हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.'

(एजेंसी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: कानपुर के 'राबर्ट' के मुंह लगा खून, मालिक की मां को नोंचा... 29 टांके लगे, दादी की ले चुका है जान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com