विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

बिहार : आरा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या

बिहार के भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार की रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए.

बिहार : आरा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने 2 लोगों की गोली मारकर की हत्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आरा: बिहार के भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार की रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और गोलीबारी करते हुए फरार हो गए. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. हालांकि सूत्रों द्वारा पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या की बात कही जा रही है. पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला निवासी हाफिज मियां के बेटे हाकिम मियां (25) एवं बिंद टोली निवासी दिनेश प्रसाद के बेटे पंकज उर्फ बोतल बिंद (24) शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन परिसर गए थे.

यह भी पढ़ें : भूमाफिया मोती गोयल हत्याकांड का मास्टरमाइंड हरेंद्र प्रधान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. इस घटना में हाकिम मियां व पंकज की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भोजपुर के पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने शनिवार को बताया कि मृतकों में शामिल हाकिम का अपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है परंतु पुलिस इसे दो अपराधिक गुटों में पुरानी अदावत मानकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

VIDEO : कसौली हत्याकांड: आरोपी यूपी के वृंदावन से गिरफ्तार​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com