विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2017

यह हैं 2017 में बच्चों के साथ हुई अत्याचार की 3 सबसे दर्दनाक घटनाएं, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया

इन वीडियो ने बच्चों के साथ हुई बेरहमी को किया उजागर, आम लोगों ने भी दी थी कड़ी प्रतिक्रिया

यह हैं 2017 में बच्चों के साथ हुई अत्याचार की 3 सबसे दर्दनाक घटनाएं, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया
प्रतीकात्मक चित्र
  • बच्चों के साथ हुए हैं ऐसे अत्याचार
  • परिजनों ही करते दिखे हैं अत्याचार
  • पुलिस ने ज्यादातर मामलों में की कार्रवाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: वर्ष 2017 में बच्चों के साथ हुए अत्याचार के कई वायरल वीडियो ने देश दुनिया को झकझोर कर रख दिया. इन वीडियो पर क्रिकेट जगत से लेकर फिल्म और अन्य बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. पुलिस ने इन वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की. आइये एक बार फिर जानते हैं उन तीन वीडियो के बार में जिन्होंने 2017 में खूब सुर्खियां बटोरी...

पढ़ाई के दौरान रोते बच्ची का वीडियो
अगस्त में वायरल हुए इस वीडियो में एक बच्ची के पढ़ाई के दौरान रोने और मदद मांगने का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में बच्ची असहाय सी महसूस कर रही है.  साथ ही वह कह रही है कि उसे सब याद है और उसका दीमाग अभी काम नहीं कर रहा. उसे अकेले छोड़ दिया जाए. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने अपने इन्सटा ग्राम अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट भी किया था. क्रिकेटरों के ऐसी प्रतिक्रिया को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स ने भी खबर की थी.
 


बच्ची को बोरे में डालकर पिटाई वाली वीडियो
दिसंबर के पहले हफ्ते में चंडिगढ़ से वायरल हुई इस वीडियो ने भी सभी को हिलाकर रख दिया. इस वीडियो में एक मां अपनी चार से पांच साल की बच्ची को एक बोरे में डालकर उसकी पिटाई कर रही है. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बोरे के अंदर से बच्ची माफी मांग रही है और बाहर निकालने की गुहार कर रही है. जबिक उसकी मां उसकी पिटाई कर   रही है.

खाना न खाने को लेकर पिटाई
इस साल जून में एक वीडियो में एक महिला एक पांच से छह साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर रही है. माना जा रहा था कि यह वीडियो तमिलनाडू की है. इस वीडियो में महिला बच्ची को सिर्फ इसलिए पिट रही है क्योंकि उसे खाना खाना नहीं आता है. वीडियो में महिला ने बच्ची पर ताबड़तोड़ कई डंडे बरसाते दिख सकती है. इस मामले में भी बाद में पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com