प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल:
मध्य प्रदेश में स्कूल में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है. राज्य के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले में सहपाठी छात्रा के एक हजार रुपये चोरी होने के मामले में दो शिक्षिकाओं ने 11वीं कक्षा की दो छात्राओं की कथित तौर पर निर्वस्त्र करके तलाशी ली. दोनों पीड़ित छात्राओं ने जोबट पुलिस थाने में मंगलवार देर शाम इस संबंध में शिकायत की है.
वहीं, स्कूल प्रबंधन ने आरोपों से इंकार किया है. प्रबंधन का कहना है कि दोनों छात्राओं की सामान्य जांच की गयी थी. इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे अधिकारी सब इंस्पेक्टर शंकरसिंह जमरा ने बताया, ‘जोबट पुलिस थाने पर कल देर शाम को कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल जोबट की कक्षा 11वीं में पढने वाली दो छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि एक छात्रा के रुपये गायब होने की शिकायत पर स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने उन्हें निवस्त्र कर सोमवार को उनकी तलाशी ली.’
यह भी पढ़ें - प्यार करने की सजा : राजस्थान में युवक-युवती को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
जमरा ने कहा कि अपनी शिकायत में दोनों छात्राओं ने आरोप लगाया है कि इस दौरान वह लगातार गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन दोनों शिक्षिकाएं नहीं मानी. उनका आरोप है कि उन दोनों की पहले बिना कपड़े उतारे सामान्य तलाशी ली गयी. फिर उन्हें एक कमरे में ले जाकर तलाशी के नाम पर निर्वस्त्र किया गया. लेकिन तलाशी में कुछ नहीं निकला.
उन्होंने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से एक आवेदन भी प्रभारी प्रिंसिपल प्रभू पंवार की ओर से जोबट पुलिस थाने को सौंपा गया है, जिसमें दोनों छात्राओं के निर्वस्त्र कर तलाशी लेने के आरोपों को नकारा गया है.
यह भी पढ़ें - क्या आप भेड़िये की इस तस्वीर में तीन निर्वस्त्र लड़कियां तलाश सकते हैं...?
जमरा ने बताया, "दोनों पक्षों के आवेदन जोबट पुलिस थाने को प्राप्त हुए हैं. हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं. जांच के परिणामों के आधार पर कार्रवाई तय होगी.’ इसी बीच, जोबट के कन्या हायर सेंकडरी स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल प्रभू पंवार (52) ने बताया, ‘यह बात सही है कि एक छात्रा के 1,000 रूपये गायब होने की शिकायत पर दोनों छात्राओं की सामान्य जांच की गई है, लेकिन उन्हें निर्वस्त्र कर तलाशी लेने के आरोप निराधार है.’