(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने नोएडा से किया गिरफ्तार.
- मथुरा का रहने वाला है तस्कर.
- प्राचीन पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां तथा कलाकृतियां बरामद हुई हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा:
शुक्रवार शाम को पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने नोएडा से एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हांसिल की. इसके पास से 2 हजार वर्ष पुरानी प्राचीन पुरातत्व की ऐतिहासिक महत्व की वस्तुएं व कलाकृतियां बरामद हुई हैं. यह तस्कर पूर्व में वर्ष 1990 में तस्करी के मामले में राजस्थान के अलवर से, वर्ष 2009 में बिहार तथा 2017 में वाराणसी से गिरफ्तार हो चुका है. पश्चिम यूपी एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम ने थाना फेस-3 क्षेत्र से प्राचीन व पुरातात्विक ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं की तस्करी करने वाले कुख्यात तस्कर श्याम सिंह उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया.
यह भी पढ़ें : कोलकाता रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध बांग्लादेशी आतंकी और उनका एक भारतीय साथी गिरफ्तार
वह मथुरा का रहने वाला है. इसके पास से गुप्तकालीन सिक्के और अन्य प्राचीन पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां तथा कलाकृतियां बरामद हुई हैं. एसपी ने बताया कि श्याम सिंह कुख्यात तस्कर है इसके पास से बरामद पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं करीब 2000 वर्ष पुरानी है.
VIDEO : गोरखपुर हादसा : डॉक्टर कफील को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
(इनपुट भाषा से)
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं