विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

तमिलनाडु : दौड़ती ट्रेन में सिपाही ने गर्भवती महिला सहयात्री से किया दुर्व्यवहार का प्रयास

इरोड रेलवे पुलिस ने कहा कि महिला कोयम्बटूर में तैनात वायु सैन्यकर्मी अशोक कुमार की पत्नी है. पुलिस ने कहा कि महिला को ट्रेन में बीच वाली सीट मिली थी. महिला के अनुरोध पर सीबी-सीआईडी पुलिस में तैनात विशेष उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने उसे अपनी निचली सीट दे दी.

तमिलनाडु : दौड़ती ट्रेन में सिपाही ने गर्भवती महिला सहयात्री से किया दुर्व्यवहार का प्रयास
तमिलनाडु : दौड़ती ट्रेन में सिपाही ने गर्भवती महिला सहयात्री से किया दुर्व्यवहार का प्रयास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • पुलिस ने बताया कि घटना कोयम्बटूर जाने वाली नीलगिरि एक्सप्रेस में हुई.
  • चंद्रशेखर ने नशे की हालत में महिला से कथित दुर्व्यवहार किया.
  • पुलिस ने कहा कि महिला को ट्रेन में बीच वाली सीट मिली थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
तमिलनाडु: तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रेलगाड़ी में एक गर्भवती महिला सहयात्री से दुर्व्यवहार के प्रयास के आरोप में पुलिस के एक विशेष उपनिरीक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि घटना कोयम्बटूर जाने वाली नीलगिरि एक्सप्रेस में हुई जो बीती रात चेन्नई से रवाना हुई थी. इरोड रेलवे पुलिस ने कहा कि महिला कोयम्बटूर में तैनात वायु सैन्यकर्मी अशोक कुमार की पत्नी है. पुलिस ने कहा कि महिला को ट्रेन में बीच वाली सीट मिली थी. महिला के अनुरोध पर सीबी-सीआईडी पुलिस में तैनात विशेष उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने उसे अपनी निचली सीट दे दी.

यह भी पढ़ें : मुंबई : दादर में लोकल ट्रेन के डिब्बे में आग, कोई हताहत नहीं

रेलगाड़ी शुक्रवार तड़के जब सलेम से गुजरी तो चंद्रशेखर ने नशे की हालत में महिला से कथित दुर्व्यवहार किया. इस पर महिला ने शोर मचाया और उसके पति ने चंद्रशेखर को चेतावनी दी. ट्रेन के इरोड जंक्शन पहुंचने पर अशोक कुमार और उनकी पत्नी उतर गईं तथा पुलिस अधिकारी के खिलाफ इरोड रेलवे थाने में शिकायत दर्ज कराई.

VIDEO : छेड़खानी के डर से मुंबई लोकल से कूदी छात्रा​
रेलगाड़ी के स्टेशन से चले जाने के बाद रेलवे पुलिस की एक टीम दूसरी रेलगाड़ी से कोयम्बटूर रवाना हुई और चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर वापस इरोड लेकर आई. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

इनपुट- भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com