विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

सामूहिक बलात्कार के आरोपी तीन किशोरों सहित छह गिरफ्तार

कोलकाता के तारातला इलाके में पोर्ट ट्रस्ट के एक खाली स्टाफ क्वार्टर में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया

सामूहिक बलात्कार के आरोपी तीन किशोरों सहित छह गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
कोलकाता: सामूहिक बलात्कार के आरोप में कोलकाता के दक्षिणी हिस्से से शनिवार को तीन किशोर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि इन पर एक महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप है. पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी जब शुक्रवार को दोपहर में तारातला इलाके में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के एक खाली स्टाफ क्वार्टर में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया.

VIDEO : गैंगरेप के आरोपी का शव मिला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों किशोरों को तीन फरवरी तक के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com