प्रतीकात्मक फोटो
- आभूषण की दुकान से दिनदहाड़े 22 लाख की लूट
- गुजरात के वडोदरा की है घटना
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वडोदरा:
वडोदरा के तरसाली इलाके में पांच लूटेरों का एक गिरोह आभूषण की एक दुकान से आज 22 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि लूटपाट तब हुई जब शीलाबेन सोनी दुकान पर अकेली थीं. शीलाबेन अपने पति के साथ दुकान चलाती हैं. बताया जा रहा है कि दो व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और कुछ गहने दिखाने के लिए कहा. इसके बाद उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी. तीन लूटरे बाहर इंतजार कर रहे थे.
VIDEO: हरियाणा में दो महिला कर्मचारियों ने बैंक लूटने आए बदमाशों के छुड़ाए छक्के
पुलिस आयुक्त मनोज शशिधर ने कहा कि बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता लेगी. बहरहाल, पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुटी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं