विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

नोएडा: सास-बहू को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा कीमती सामान, फिर सास के साथ किया रेप

शहर के दनकौर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने  सास-बहू को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और सास के साथ कथित रूप से बलात्कार किया.

नोएडा: सास-बहू को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा कीमती सामान, फिर सास के साथ किया रेप
प्रतीकात्मक फोटो
  • सास-बहू को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा कीमती सामान
  • दनकौर थाना क्षेत्र की है खबर
  • बदमाशों ने सास के साथ कथित तौर पर रेप किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोएडा: शहर के दनकौर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने  सास-बहू को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और सास के साथ कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गांव पतला खेड़ा निवासी सास-बहू अपने घर के बाहर खड़ी थीं. तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और महिलाओं से कहा कि गोली चलने वाली है, तुरंत घर में घुस जाओ.

यह भी पढ़ें: नाबालिग को जिंदा जलाने का मामला : पुलिस छावनी में तब्दील हुआ झारखंड का राजा केंदुआ गांव

उन्होंने कहा, इससे घबरायी महिलाएं जब घर के अंदर घुस रही थीं तो बदमाश भी उनके साथ भीतर घुस गये. उन्होंने हथियार के बल पर घर से कीमती सामान लूट लिया. अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने सास को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया.

VIDEO: झारखंड : नाबालिग से गैंगरेप कर जिंदा जलाया
घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने दनकौर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com