विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2018

UP : कॉलेज से पढ़कर लौट रही छात्रा को खीच ले गए जंगल, फिर किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) की घटना सामने आई है.

UP : कॉलेज से पढ़कर लौट रही छात्रा को खीच ले गए जंगल, फिर किया बलात्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • उत्तर-प्रदेश के फतेहपुर में छात्रा से सामूहिक बलात्कार की घटना
  • इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर घर लौट रही थी छात्रा
  • आरोपी छात्रा को खींचकर ले गए जंगल में, फिर की दरिंदगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. आरोपी  हैवानियत को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.पीड़िता ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई और थाना पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया.बताया जाता है कि कस्बा स्थित इंटर कालेज की छात्रा विद्यालय के छुट्टी के बाद जंगल रास्ते से गांव सरैली जा रही थी, तभी भीमसेन जंगल मे पहले से ही घात लगाए दुष्कर्मियों ने जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं.पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में कोचिंग का टीचर गिरफ्तार 

उधर, जब घटना हुई  तो छात्रा घर जाने की जगह कॉलेज पहुंची और शिक्षकों को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद शिक्षक छात्रा को थाने लेकर पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ. विवरण के मुताबिक, छात्रा सोमवार की दोपहर अपने साथ पढ़ने वाली दूसरी लड़की के साथ कॉलेज में छुट्टी होने पर घऱ जा रही थी. वह कंझहाई जंगल के रास्ते से गुजर रही थी, अचानक आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, यह देखकर सहेली भागकर गांव पहुंची. जब तक लोग पहुंचते, तब तक आरोपी दुष्कर्म कर फरार हो गया.

वीडियो-केरल में नन से रेप के आरोपी बिशप को मिली नोटिस 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com