- तेलंगाना में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आया है
- पुलिसकर्मी मृत छात्रा के पिता को लात मार रहा था
- छात्रा की संदिग्ध परस्थितियों में हुई थी मौत
तेलंगाना के संगा रेड्डी जिले से विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में एक पुलिसकर्मी एक 16 साल की मृत कॉलेज छात्रा के पिता को लात मारते नजर आ रहा है. बता दें कि बीते सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में कॉलेज छात्रा की मौत हो गई थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी दिन एक ताबूत को धकेल रहे हैं जिसमें छात्रा का शव है. मृत छात्रा का पिता पुलिसवालों को रोकने की कोशिश करता है. पुलिस वालों को रोकने के लिए मृत छात्रा का पिता जमीन पर गिर जाता है जिसके बाद एक पुलिस कर्मी व्यक्ति को लात मारकर हटाने की कोशिश करता है.
देखें Video:
इस मामले को लेकर जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट ने बताया कि संबंधित पुलिस कर्मी को ससपेंड कर दिया गया है. मामलें में विभागीय जांच की जाएगी. पुलिस अधिकारी चंदना दीप्ति ने एनडीटीवी को बताया कि परिजन समते कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस कस्टडी से शव को ले जाने की कोशिश कर रहे थे.
जामिया की न्यू लाइब्रेरी का CCTV फुटेज: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आई ये बात
अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस पोस्टमोर्टेम के लिए शव को लेकर जा रही थी तब ही यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. बता दें कि मृत छात्रा की मौत की गुत्थी अभी सुलझनी बाकी है. कॉलेज के वॉशरूम में छात्रा का शव मिलने के बाद आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है. परिवार की शिकायत पर कॉलेज के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है.
परिवार का आरोप है कि मामले में कॉलेज प्रशासन की तरफ से लापरवाही की गई. परिवार का कहना है कि छात्रा कुछ समय से बीमार चल रही थी औैर अवसाद की शिकार हो गई थी. परिवार का कॉलेज पर आरोप है कि काफी वक्त बाद परिवार को छात्रा की मौत की जानकारी दी गई.
बता दें कि पोस्ट मार्टम के बाद परिवार को छात्रा का शव सौंप दिया गया है. इसके बाद छात्रा का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं