(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद.
- पवन यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था.
- पवन यादव फरार चल रहा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजीपुर:
भाजपा नेता व पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड में आरोपी व 10 हजार रुपए के इनामी पवन यादव को गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, हत्याकांड में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर को आधा दर्जन बदमाशों ने राजू उर्फ रजनीश यादव के कहने पर पत्रकार राजेश मिश्रा को गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें तीन अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन पवन यादव फरार चल रहा था. पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड: SC ने CBI से कहा, मामले की जांच कर चार हफ्ते में सौंपे रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि करंडा थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन व रामपुर मांझा चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा की टीम को शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक से नंदगंज की तरफ आ रहा है.पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक रोकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक मोड़कर भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया. पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम पवन यादव बताया. उसने बताया कि वह राजीव उर्फ रजनीश यादव का दोस्त व उसके गैंग का सदस्य है.
VIDEO : क्या गौरी लंकेश नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के मिशन पर थीं?
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड में राजीव यादव के कहने पर वह उसके साथ पल्सर मोटर साइकिल चलाकर आया था. उसने एक वर्ष पूर्व चोचकपुर बाजार में रामजी गुप्ता से रंगदारी मामले में की गई फायरिंग में शामिल था. बदमाश पवन यादव के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, हत्याकांड में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस अधीक्षक ने इनामी को पकड़ने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं