तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)का हिंदी पर जोर भारत की ‘अखंडता और बहुलवाद' के खिलाफ है और यह अभियान सफल नहीं होगा. अमित शाह द्वारा सात अप्रैल को दिये गये उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के सीएम ने कहा कि हिंदी को अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए, न कि स्थानीय भाषाओं के लिए, स्टालिन ने कहा कि यह विचार देश की अखंडता को बर्बाद कर देगा.तृणमूल कांग्रेस ने भी कहा है कि गैर हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा. गौरतलब है कि शाह ने गुरुवार कोकहा था कि हिंदी को स्थानीय भाषाओं के नहीं, बल्कि अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए.
केन्द्रीय गृह मंत्री ने संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय किया है कि सरकार चलाने का माध्यम राजभाषा है और यह निश्चित तौर पर हिंदी के महत्व को बढ़ाएगा.द्रविड़ मुनेत्र कषगम के अध्यक्ष स्टालिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि भारत के बहुलवाद को नुकसान पहुंचाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता लगातार काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा, ‘‘क्या अमित शाह यह सोचते हैं कि ‘हिंदी राज्य' काफी हैं और भारतीय राज्यों की जरूरत नहीं है?''मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आप बार-बार वही गलती कर रहे हैं. हालांकि, आप सफल नहीं होंगे.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तृणमूल कांग्रेस ने भी शुक्रवार को कहा कि गैर हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा. टीएमसी ने कहा कि हिंदी देश की राष्ट्रीय भाषा नहीं है. पार्टी ने कहा कि शाह का “एक राष्ट्र, एक भाषा, एक धर्म” का एजेंडा कभी पूरा नहीं होगा. तृणमूल के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने कहा, ”अगर अमित शाह और भाजपा ने गैर हिंदी भाषी राज्यों पर हिंदी थोपने का प्रयास किया तो इसका विरोध किया जाएगा. इस देश के लोग, जहां इतनी विविधता है, इस प्रकार की चीज को कभी स्वीकार नहीं करेंगे.”
- ये भी पढ़ें -
* 18+ वालों को भी परसों से लगेगा कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज़
* 26/11 हमले के बाद सुरक्षा के लिए लगाई गई स्पीड बोटों के रखरखाव में हेराफेरी, पुलिस ने किया केस दर्ज
* रिश्वत मामले में गिरफ्तार अधिकारी के घर से तीन करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद
क्राइम रिपोर्ट इंडिया: समुदाय विशेष के खिलाफ नफ़रती बयान देने के मामले में FIR दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं