नच बलिए और झलक दिख ला जा में भाग ले चुका पेशेवर डांसर ने लूटी पिज्जा शॉप
- 21 दिसम्बर को द्वारका सेक्टर 12 की डोमिनोज़ पिज़्ज़ा में लूट हुई थी
- आरोपी डांस इंडिया डांस, नच बलिए में भाग ले चुका है
- आरोपी पेशेवर डांसर है और पैसों के लिए लूट की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे पेशेवर डांसर को गिरफ्तार किया है जो डांस इंडिया डांस, नच बलिए और झलक दिख ला जा जैसे नामी डांस के कार्यक्रमों में भाग ले चुका है लेकिन हाल ही में अपनी पैसे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने एक पित्जा शॉप में लूट कर डाली और पकड़ा गया.
पुलिस के मुताबिक, बीते साल 21 दिसम्बर को द्वारका सेक्टर 12 की डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के मैनेजर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि 4 लड़के बड़े बड़े चाकू लेकर उसकी शॉप में घुसे और चाकू की नोंक पर साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गए. पुलिस केस दर्ज किया और जांच शुरू की तो सबसे पहले सीसीटीवी के आधार पर राम नाम का एक शख्स पकड़ा गया. राम ने पूछताछ में बताया कि लूट में उसके 3 और लड़के शामिल थे,जिसमें एक पेशेवर डांसर है और उसका पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है.
दिल्ली के पुराने किले में पिस्तौल दिखाकर लूट, बदमाश तुरंत पकड़े गए
पुलिस के मुताबिक उसने जाल बिछाया और 22 जनवरी को द्वारका मोड़ इलाके से अदनान उर्फ आदि और उसके एक साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब अदनान से पूछताछ की तो वो हैरान रह गयी. अदनान ने बताया कि उसे बचपन से डांस करने का बहुत शौक था इसलिए डांस की कोचिंग जॉइन कर ली थी. उसके बाद वो धीरे धीरे डांस की दुनिया में नाम कमाता गया. अदनान ने डांस इंडिया डांस,नच बलिए और झलक दिख ला जा जैसे बड़े टीवी डांस शो में भी भाग लिया लेकिन वहां वो विजेता नहीं बन सका. इसके बाद 2014 में उत्तराखंड में हुए डांस कॉम्पटीशन में उसे मिस्टर उत्तराखंड के खिताब से नवाजा गया. उसने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया जिसमें वो अपने डांस के वीडियो डालने लगा.
VIDEO - हरियाणा की लोक गायिका और डांसर हर्षिता दहिया की गोली मार कर हत्या
इसके बाद वो दिल्ली के बड़े बड़े क्लबों और बार में पेशेवर डांसर के तौर पर डांस करने लगा. पुलिस के मुताबिक, उसकी 20 से ज्यादा गर्लफ्रैंड है और इन पर पैसे उड़ाने के चक्कर में वो ज्यादा पैसे कमाने के नुस्खे खोजने लगा. उसे मुम्बई में एक हिंदी फिल्म में काम करने का आफर भी मिला लेकिन पैसे की कमी से वो फ़िल्म नहीं कर सका. इसी बीच उसकी मुलाकात अपने पड़ोस में रहने वाले राम नाम के एक शख्स से हुई राम लूटेरों के एक गैंग का मुखिया है. राम ने उसे पिज़्ज़ा शॉप में लूट करने का प्लान बताया और जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में अदनान ने लूट की वारदात को अंजाम दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं