घटनास्थल पर जमा भीड़
- बदमाशों ने ड्यूटी जा रहे सिपाही के सिर में मारी गोली
- अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
- बिहार के हाजीपुर की है घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हाजीपुर:
बिहार के हाजीपुर के जेल में तैनात एक पुलिसकर्मी को अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. जेल के गेट पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के कारण पुलिसकर्मी की मौत हो गई. मृतक सिपाही सैप का जवान था और जेल में कक्षपाल के तौर पर तैनात किया गया था. पुलिसकर्मी की पहचान दीपनारायण राय के रूप में हुई है. मृतक सिपाही के परिवार वाले को इस घटना की सूचना दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा : 15 साल के लड़के ने ही अपनी मां और बहन का किया था बेरहमी से कत्ल, ऐसे दिया अपराध को अंजाम
जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन अपराधियों ने सिपाही के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सिपाही को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और लोग उस सिपाही को देखने के लिए सदर अस्पताल में पहुंचे.
VIDEO: मां-बहन की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया
इस पूरे मामले पर वैशाली के एएसपी अजय कुमार ने बताया कि ये सैप के जवान थे और जेल में इनकी ड्यूटी लगाई गई थी. इनका घर जेल के पास ही था. घटना के कारणों का खुलासा अभी नही हो सका है. मामले की पड़ताल की जा रही है. गौरतलब है कि अभी तीन दिन पहले ही पटना के बेउर जेल के कक्षपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं