विज्ञापन
This Article is From May 22, 2017

बीमार मासूमों को इलाज नहीं करा सकी मां ने बच्चों का गला दबा कर खुद जहर खाया

कोटा के आरके पुरम थाना इलाके में अपने बच्चों की लंबी बीमारी से परेशान एक महिला ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी जहर खा लिया.

बीमार मासूमों को इलाज नहीं करा सकी मां ने बच्चों का गला दबा कर खुद जहर खाया
महिला और उसका पति मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां मजदूरी करते हैं (प्रतीकात्मक चित्र)
कोटा: उस मां के सामने कितने भयावह हालात पैदा हो गए होंगे जब उसने अपने मासूम बच्चों की खुद ही गला घोट कर हत्या कर दी. जहां एक मां ऐसा करने को मजबूर हो जाए, वहां विकास की बातें करना बेमानी हो जाता है. ऐसा वाकया कोटा के आरके पुरम थाना इलाके में हुआ. यहां अपने बच्चों की लंबी बीमारी से परेशान 25 वर्षीय एक महिला ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी जहर खा लिया.

पुलिस ने बताया कि महिला तीन वर्षीय बेटी और डेढ़ साल के बेटे को अच्छा उपचार नहीं मिलने से निराश थी.अवसाद में आकर उसने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया. इससे पहले उसकी पति से लड़ाई भी हुई थी. महिला को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए महिला का अपने पति से अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था. महिला और उसका पति मध्य प्रदेश से हैं और यहां मजदूरी करते हैं.

पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उन हालात के खिलाफ कौन रिपोर्ट दर्ज करेगा, जिनके चलते एक मां को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा.

(इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com