विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

बिहार के भोजपुर में मासूम की गला दबाकर हत्या, रेप की भी आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.

बिहार के भोजपुर में मासूम की गला दबाकर हत्या, रेप की भी आशंका
प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार के भोजपुर जिले के करथ गांव में बदमाशों ने दूसरी क्लास की छात्रा की रेप के बाद गला रेतकर हत्या कर दी. बच्ची शौच के लिए गई थी. मगर घर वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव घर से थोड़ी दूर खेत से बरामद किया गया. गांव वालों का आरोप है कि छात्रा की हत्या के पहले उसके साथ रेप किया गया है और मामले को छिपाने के लिए  बच्ची की हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.

बिहार : बकाया पैसा देने के बहाने बुलाया, मार दी गोली

इधर परिजन अस्पताल में महिला डॉक्टर की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराना चाहते थे मगर महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी जिसको लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा.  बच्ची के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

वीडियो : कब रुकेंगी रेप की घटनाएं

इस पूरे मामले पर जिले के एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि बच्ची के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है. इसकी जांच के लिए टीम गठित किया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. एफएसएल एवं डॉग स्क्वाएड की टीम की भी मदद ली जा रही है.   

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com